मिस्र में सड़क दुर्घटना, 14 की मौत

काहिरा, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। मिस्र के बेनी सुएफ शहर में एक कार दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।

काहिरा, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। मिस्र के बेनी सुएफ शहर में एक कार दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद मेगाहेद के बयान के हवाले से बताया, दुर्घटना बेनी सुएफ के ईस्टर्न डेजर्ट राजमार्ग पर उस दौरान हुई जब एक यात्री मिनीबस और कार से टकरा गई।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना की सूचना पर एंबुलेंस की 15 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

वहीं, इसी सड़क पर कुछ दिन पहले भी दुर्घटना हुई थी जिसमें 13 लोगों की मौत हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493