मिस्र में 11 आतंकवादी ढेर, 4 गिरफ्तार

काहिरा, 27 जून (आईएएनएस)। मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रांत के राफाह और शेख जुवेद शहरों में शनिवार को सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान 11 आतंकवादियों को मार गिराया गया, जबकि चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के हवाले से सिन्हुआ ने कहा, “छापेमारी के दौरान आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही तीन इमारतों और सात मोटरसाइकिलों को भी ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा रिमोट के जरिए बम विस्फोट में काम आने वाले तीन वायरलेस उपकरण, विस्फोटक के रूप में डिजाइन किए गए 12 सिलिंडर और एक बुलेटप्रुफ जैकेट बरामद की गई।”

पिछले सप्ताह भी इसी तरह की छापेमारी में 22 आतंकवादियों को मार गिराया गया था और 30 अन्य आतंकवादी घायल हो गए थे।

ये आतंकवादी अल कायदा से प्रेरित सिनाई के ही आतंकवादी संगठन अंसार बायत अल-मकदिस (एबीएम) के समर्थक माने जा रहे हैं, जिसने अपना नाम बदलकर सिनाई स्टेट रख लिया है और इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन का समर्थक बन गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493