ऊधमपुर सड़क दुर्घटना में 7 घायल

जम्मू, 27 जून (आईएएनएस)। जम्मू के ऊधमपुर जिले में शनिवार को एक सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि श्रीनगर से आ रहे वाहन का चालक श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर कुद कस्बे के पास नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण वाहन 40 फुट गहरी खाई में जा गिरा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “जम्मू से 90 किलोमीटर दूर कुद कस्बे में शनिवार को पूर्वाह्न 11.50 बजे हुए सड़क हादसे में वाहन में सवार सात यात्री दुर्घटना में घायल हो गए।”

उन्होंने बताया, “सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493