मिस्र 9.4 करोड़ की आबादी के साथ सर्वाधिक आबादी वाला अरब देश है। यहां दो चरणों में हुए चुनाव में 5.3 करोड़ से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
चुनाव समिति के प्रमुख अयामन अब्बास ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चुनाव में 15,206,010 मतदाताओं ने मत दिया है और कुल मतदान दर 28.3 प्रतिशत है।
यह दर 2012 में हुए चुनाव में 54 प्रतिशत से अधिक की मतदान दर से कम है।
अदालत ने 2012 में पिछली संसद को भंग कर दिया था। उसके बाद से देश में पहली बार चुनाव हुए हैं।
मिस्र की प्रतिनिधि सभा में 596 सदस्य होते हैं, जिनमें से 448 स्वतंत्र रूप से चुनकर आते हैं, जबकि 120 पार्टी के बैनर तले चुने जाते हैं। वहीं बाकी बची 28 सीटों पर राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य होते हैं।
dharmpath.com dharmpath