मिस यूनिवर्स के खिताब से भारत चूका, दक्षिण अफ्रीकी सुंदरी ने जीता खिताब

लास वेगास, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की श्रद्धा शशिधर मिस यूनिवर्स 2017 का खिताब अपने नाम करने से चूक गई हैं। दक्षिण अफ्रीका की डेमी-ले नेल-पीटर्स ने यह खिताब अपने नाम कर लिया है।

भारत की श्रद्धा शीर्ष 16 में भी जगह नहीं बना पाई थीं।

अमेरिका के नेवादा राज्य में रविवार रात को आयोजित इस कार्यक्रम की मेजबानी कॉमेडियन और टीवी होस्ट स्टीव हार्वे ने की। इस खिताब को हासिल करने के लिए दुनियाभर की लगभग 92 सुंदरियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493