स्टीव ओकी के पास केक बनाने वाली टीम

लॉस एंजेलिस, 27 नवंबर (आईएएनएस)। संगीतकार स्टीव ओकी का कहना है कि उनके पास केक बनाने वाली एक टीम है, जो दुनियाभर में उनके टूर के दौरान उनके साथ रहती है।

वेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, ओकी (39) को अपने शो में शो का लुत्फ उठा रहे लोगों के चेहरे पर केक मलने के लिए जाना जाता है।

उनका कहना है कि जो लोग उनका शो देखने आते हैं, उन्हें उम्मीद होती है कि मैं ऐसा करूं।

ओकी ने जीक्यू पत्रिका को बताया, “हर शो में 10 केक तक का इस्तेमाल होता है। शो में आई भीड़ केक की उम्मीद करती है।”

उन्होंने कहा, “हमारे पास केक बनाने वाली टीम है, जहां भी हम जाते हैं, वह हमारे साथ रहती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493