‘मीटू’ का असर : अक्षय ने ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग रद्द की

मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक साजिद खान और अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग रद्द कर दी है।

अक्षय ने शुक्रवार सुबह ट्वीट किया, “मैं कल रात देश लौटा और परेशान करने वाली खबरें पढ़ीं। मैंने ‘हाउसफुल 4’ के निर्माताओं से जांच पूरी होने तक शूटिंग रद्द करने का अनुरोध किया है।”

गुरुवार रात इटली से लौटे अक्षय ने लिखा है, “यह ऐसी बातें हैं जिनमें सख्त कार्रवाई की जरूरत है। मैं किसी भी ऐसे आदमी के साथ काम नहीं करूंगा, जो दोषी पाया जाएगा। जिनके साथ भी उत्पीड़न हुआ है, उनकी पीड़ा सुनी जाए और उनके साथ न्याय किया जाए।”

साजिद पर दो अभिनेत्रियों सोनाली चोपड़ा और रैचल वाइट और एक पत्रकार समेत कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस फिल्म में नाना पाटेकर भी हैं जिन पर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

अक्षय की पत्नी और निर्माता ट्विंकल खन्ना ने इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों से सही का साथ देने का आग्रह किया।

उन्होंने ट्वीट किया, “उत्पीड़न की कई घटनाएं सुनकर हैरान हूं और यह जानना भयावह है कि इन महिलाओं के साथ क्या हुआ। ‘हाउसफुल’ में शामिल सभी लोगों को इस मुद्दे पर दृढ़ रुख लेने की जरूरत है।”

‘हाउसफुल 4’ में बॉबी देओल, रितेश देशमुख और कृति खरबंदा जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493