टेनिस : शंघाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में हारे एडमंड

शंघाई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी काइल एडमंड को यहां जारी शंघाई मास्टर्स टूर्नामेंट में शुक्रवार को हार का सामना करना पड़ा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में एडमंड को जर्मनी के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने मात दी।

ज्वेरेव ने एक घंटे और 12 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से एडमंड को मात देकर टूर्नामेंट से बाहर किया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

इस जीत के साथ ही ज्वेरेव पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इस सीजन के अंतिम टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स में प्रवेश कर लिया है, जिसका आयोजन लंदन में होगा।

ज्वेरेव के अलावा, राफेल नडाल, नोवाक जोकोविक, रोजर फेडरर और जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने भी एटीपी फाइनल्स में प्रवेश कर लिया है।

सेमीफाइनल मुकाबले में ज्वेरेव का सामना सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493