‘मीनकुझाम्मबुम मानपानायुम’ में अतिथि भूमिका में कमल हासन

चेन्नई, 19 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन आगामी तमिल फिल्म ‘मीनकुझाम्मबुम मानपानायुम’ में अतिथि भूमिका में नजर आएंगे।

हासन को इस फिल्म में एक झाड़-फूंक करने वाले ओझा के किरदार में देखा जाएगा। हालांकि हासन फिल्म में अतिथि भूमिका में हैं, लेकिन यह किरदार फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “कमल सर फिल्म में एक झाड़-फूंक करने वाले ओझा के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह दो लोगों की आत्माओं को एक-दूसरे के शरीर में स्थानांतरित करने का एक दुलर्भ प्रयोग करते दिखेंगे।”

इस फिल्म से अमुधेश्वर बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत कर रहे हैं। इसमें कालिदास, आशना जावेरी, प्रभु और पूजा कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493