मीरपुर एकदिवसीय : द. अफ्रीका ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

मीरपुर (ढाका), 12 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में रविवार को मेजबान बांग्लादेश के साथ जारी दूसरे एकदिवसीय मुकाबले मे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

मेहमान टीम ने इसी मैदान पर 10 जुलाई को खेले गए पहले मुकाबले में आठ विकेट से जीत हासिल की थी। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली जा रही है।

टीमें :

दक्षिण अफ्रीका : हाशिम अमला, क्विंटन दे कॉक, फॉफ दू प्लेसिस, रिले रोसू, डेविड मिलर, फाहरान बेहरादीन, केल एबॉट, कागीसो राबादा, इमरान ताहिर।

बांग्लादेश : तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, लिटन दास, महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, शब्बीर रहमान, नासिर हुसैन, मशरफे मुर्तजा, रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493