राष्ट्रपति ने सानिया की तारीफ की

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को विंबलडन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर बधाई दी।

सानिया ने शनिवार को लंदन में आयोजित विंबलडन प्रतियोगिता में स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ महिला युगल खिताब पर कब्जा किया।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “आप मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामना स्वीकार करें..विंबलडन जीतने वाली पहली भारतीय महिला होने पर देश को आप पर गर्व है। पूरा देश आपके परिवार के साथ इस खुशी में शरीक है।”

“हम आगे भी आपसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। हमें उम्मीद है कि आप आने वाले दिनों मे भी देश के लिए सम्मान हासिल करेंगी।”

सानिया और मार्टिना ने फाइनल में रूसी बालाओं-एकातेरिना माकारोवा और एलेना वेस्नीना को 5-7, 7-6 (4) और 7-5 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493