मीरपुर एकदिवसीय : बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को दिया 277 रनों का लक्ष्य

मीरपुर, 11 नवंबर (आईएएनएस)। शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में चल रहे तीसरे एकदिवसीय मैच में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 277 रनों की लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों तमीम इकबाल (73) और इमरूल कायेस (73) के नायाब प्रदर्शन की बदौलत निर्धारित 50 ओवरो में नौ विकेट पर 276 रन बनाए।

तमीम, इमरूल के अलावा महमुदुल्ला ने मध्यक्रम में अहम पारी खेली और 52 रनों का योगदान दिया।

तमीम और इमरूल ने बांग्लाादेश को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और 29.3 ओवरों तक सलामी विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी कर डाली। सिकंदर रजा की गेंद पर इमरूल विकेट के पीछे विकेटकीपर रेगिस चकाब्वा के हाथों लपके गए।

इमरूल ने 95 गेंदों की बेहतरीन पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए।

तमीम भी मुशफिकुर रहीम (28) के साथ अभी 26 रन ही जोड़ पाए थे कि ग्रीम क्रेमर ने उन्हें चलता कर दिया। तमीम भी कॉट बिहाइंड रहे। उन्होंने 98 गेंदों की अपनी स्थिर पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया।

मध्यक्रम में महमुदुल्ला ने दो अहम साझेदारियां निभाई। लिटन दास (17) के साथ चौथे विकेट के लिए 32 रनों की और कप्तान मशरफे मुर्तजा (16) के साथ सातवें विकेट के लिए 37 रनों की।

बांग्लादेश ने आखिरी के 10 ओवरों में 71 रन बनाए, हालांकि इस बीच उन्होंने छह विकेट भी गंवाए।

जिम्बाब्वे के लिए ल्यूक जोंगवे और ग्रीम क्रेमर ने दो-दो विकेट हासिल किए।

बांग्लादेश पहली ही तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है और अब उसकी निगाह यह मैच जीतकर क्लीन स्वीप करने पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493