बिहार में हथियार के साथ 3 नक्सली गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से कई हथियार बरामद किए गए हैं।

मुजफ्फरपुर, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से कई हथियार बरामद किए गए हैं।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रंजीत मिश्रा ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देवरिया क्षेत्र में छापेमारी कर पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अमित भगत, गोपाल भगत और अखिलेश भगत के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्तौल और 10 गोली समेत नक्सलियों के पोशाक और नक्सली पर्चे बरामद किए गए हैं।

मिश्रा के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली अमित भगत तिरहुत सब जोनल कमांडर अनिल राम का काफी करीबी है और सिर्फ मुजफ्फरपुर के विभिन्न थानों में 18 नक्सली घटनाओं में पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493