यमन में अस्पतालों पर लगभग 100 हमले : रेड क्रॉस

आईसीआरसी के मुताबिक, सबसे हालिया हमला अल-थावरा अस्पताल पर हुआ है, जो तईज में महत्वपूर्ण अस्पताल है, जिसपर रविवार को कई बार गोलीबारी की गई।

आईसीआरसी ने 26 अक्टूबर को कहा कि सादा के एमएसएफ हैदान अस्पताल पर भी हमले हुए हैं।

यमन में आईसीआरसी प्रतिनिधिमंडल के उपप्रमुख कदीर अवोल उमर ने कहा, “स्वास्थ्य सुविधाओं व कर्मचारियों को हमले में निशाना बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं पर जानबूझकर हमला किया जा रहा है और घेरेबंदी वाले क्षेत्रों में सर्जिकल व चिकित्सा आपूर्तियों को अस्पतालों तक पहुंचने से रोका जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493