मुंबई अग्निशमन का चेहरा बने रणदीप हुड्डा

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रणदीप हुड्डा मुंबई अग्निशमन विभाग के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं।

ब्रांड का चेहरा बन सम्मानित महसूस कर रहे ‘मैं और चार्ल्स’ के अभिनेता ने कहा कि अग्निशमनकर्मी न केवल आग से लड़ रहे हैं, बल्कि राहत और बचाव अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं, जिससे हम सब अनजान हैं।

रणदीप ने बताया कि भले ही वह आग से नहीं डरते हैं, लेकिन वह इसके खतरे से बाकिफ हैं।

अभिनेता ने वर्दी के साथ शूटिंग के दौरान खतरों पर चर्चा की। जब उन्होंने वर्दी पहनी तो उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा था।

उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्म है।

विभाग का प्रचार अभियान 14 अप्रैल से शुरू होगा और इसमें समाज के सभी वर्गो से स्वयंसेवकों को शामिल करना चाहते हैं।

रणदीप वर्तमान में ‘सुल्तान’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’, ‘लाल रंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493