मुंबई-अहमदाबाद उच्च गति रेल संपर्क 7 वर्षो में

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। विदेश सचिव एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि मुंबई-अहमदाबाद उच्च गति वाली रेल परियोजना सात वर्षो में पूरी हो जाएगी।

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। विदेश सचिव एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि मुंबई-अहमदाबाद उच्च गति वाली रेल परियोजना सात वर्षो में पूरी हो जाएगी।

जयशंकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जापान ने इस परियोजना के लिए एक अत्यंत रियायती ऋण दिया है, जिसका भुगतान 50 वर्षो की अवधि में करना होगा और 15 वर्षो तक भुगतान न करने की छूट होगी। इस ऋण पर ब्याज दर 0.1 प्रतिशत है। परियोजना का क्रियान्वयन भारतीय और जापानी कंपनियों के एक संयुक्त उपक्रम द्वारा किया जाएगा।

उच्च गति वाले इस रेल संपर्क का निर्माण जापान के शिंकनसेन प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से किया जाएगा।

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर शुक्रवार को भारत पहुंचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493