मुंबई इंडियंस खिलाड़ियों ने ‘ताइवान एक्सिलेंस’ प्रदर्शनी में हिस्सा लिया

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में शुक्रवार को ताइवान पवेलियन में आयोजित ‘ताइवान एक्सिलेंस’ प्रदर्शनी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने ‘ताइवान एक्सिलेंस’ के शीर्ष ब्रांड की ओर से पेश किए गए हाईटेक उपकरणों का लुत्फ उठाने के लिए ताइवान पवेलियन का दौरा किया।

पिछले साल ‘ताइवान एक्सिलेंस’ ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को आधिकारिक साझेदार बनाकर आईपीएल के प्रायोजक के तौर पर पदार्पण किया था।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने ‘ताइवान एक्सिलेंस’ पैवेलियन का दौरा किया, जिसमें ताइवान के शीर्ष स्तरीय ब्रांडों की ओर से हाइटेक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया गया।

ताइवान एक्सपो को ताइवान के अपने पड़ोसी देशों से द्विपक्षीय कारोबारी संबंध विकसित करने में महत्वपूर्ण माना जाता है। ताइवान की नई दक्षिणबंध नीति के अमल में आने की वजह से ही ताइवान के दक्षिण में स्थित पड़ोसी देशों से आपसी लाभदायक साझेदारी और सौहार्दपूर्ण कारोबारी संबंध विकसित हुए हैं।

यह प्रदर्शनी भारत और ताइवान के बीच कारोबारी सहयोग को आगे बढ़ाने का एक मंच बन गई है। इससे ताइवान और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध और आर्थिक रिश्ते मजबूत हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493