श्रीदेवी 71वें कान्स फिल्मोत्सव में मरणोपरांत सम्मानित

कान्स, 18 मई (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को 71वें कान्स फिल्मोत्सव में मरणोपरांत सम्मानित किया गया। फिल्मकार सुभाष घई ने उनकी तरफ से पुरस्कार ग्रहण किया।

घई ने कहा कि इससे वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

श्रीदेवी को टाइटन रेजिनाल्ड एफ. लुईस फिल्म आइकन पुरस्कार से सम्मानित किया गया, यह पुरस्कार फिल्मोद्योग की महिलाओं को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। श्रीदेवी को भारतीय सिनेमा में विशेष योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

सुभाष घई ने अपने ट्विटर अकाउंट से अवॉर्ड स्वीकार करने की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा, ्न”लीजेंड श्रीदेवी द्वारा भारतीय सिनेमा में किए गए योगदान के लिए उनकी तरफ से कान्स फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड स्वीकार करना सम्मान की बात थी। मैंने भी उनके साथ अपने अनुभव पाश्चात्य दर्शकों के साथ साझा किए।”

श्रीदेवी के निर्माता पति बोनी कपूर ने कहा कि वह और उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी श्रीदेवी की मिली प्रशंसा, श्रद्धांजलि और प्यार से अभिभूत हैं।

बोनी ने कहा, “उनके काम और जीवन ने दुनिया भर में इतने सारे दिलों को स्पर्श किया है और वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रही हैं। वह हमेशा के लिए अमर रहेंगी, उनके काम के आभारी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493