मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। आई-लीग की टीम मुंबई एफसी के मिडफील्डर डेन लॉयड परेरा को डोप टेस्ट में असफल रहने के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया है।
आई-लीग के 2014-15 सत्र के दौरान लिए गए नमूनों में परेरा डोपिंग के संदिग्ध पाए गए, जिसके कारण उन पर अगले आदेश तक पेशेवर फुटबाल में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगाया गया।
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, “राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा लिए गए जांच में परेरा डोपिंग टेस्ट में असफल रहे।”
परेरा के मूत्र के नमूने में पाया गया प्रतिबंधित पदार्थ अमूमन प्रदर्शन में इजाफे के लिए ली जाने वाली दवा है।
इसके अलावा एआईएफएफ ने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
dharmpath.com dharmpath