मास्को, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के रक्षा मंत्री हुसैन देहगन ने गुरुवार को रूस के साथ एक सौदे के लिए वार्ता पूरी होने की घोषणा की, जिसके तहत रूस ईरान को एस-300 विमान रोधी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली बेचेगा। अमेरिका और इजरायल ने सौदे का विरोध किया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, देहगन ने मास्को में कहा, “मुद्दा सुलझ गया है। समझौता हो गया है और हम आपूर्ति के लिए शर्तो पर बात कर रहे हैं।”
देहगन ने कहा कि इस यात्रा में ही वह समझौते पर हस्ताक्षर हो जाने और इस साल के आखिर में प्रणाली की आपूर्ति हो जाने की उम्मीद करते हैं।
इजरायल की आपत्ति पर पुतिन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतेन्याहू को टेलीफोन पर हुई वार्ता में कहा था कि एस-300 प्रणाली इजरायल की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है।
विशषज्ञों के मुताबिक, एस-300 पाने के बाद ईरान इजरायल और अमेरिका से आकाश मार्ग से होने वाले हमले से अपनी रक्षा करने में समर्थ हो जाएगा, क्योंकि यह प्रणाली क्रूज और बैलेस्टिक प्रक्षेपास्त्रों और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों से रक्षा कर सकती है।
dharmpath.com dharmpath