कोयला मामला : वीएमपीएल के खिलाफ रिपोर्ट पर विचार 1 मई को

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। एक विशेष अदालत ने गुरुवार को कोलकाता की कंपनी विकास मेटल एंड पावर लिमिटेड (वीएमपीएल) तथा अन्य से संबंधित कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में आखिरी रिपोर्ट पर विचार करने के लिए एक मई की तिथि निश्चित की।

विशेष न्यायाधीश भरत पराशर ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कुछ सवालों पर स्पष्टीकरण लेने के बाद यह तिथि निश्चित की।

सीबीआई ने वीएमपीएल को पश्चिम बंगाल का मोइरा औश्र मधुजोर (उत्तर और दक्षिण) ब्लॉक आवंटन से संबंधित मामले में आखिरी पूरक रिपोर्ट सात अप्रैल को दाखिल की थी।

वीएमपीएल तथा उसके अधिकारियों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सितंबर 2012 में आवंटन में अनुचित लाभ उठाने के लिए भूमि आवंटन संबंधी गलत दावा किया था।

सीबीआई ने इस मामले में समापन रिपोर्ट दाखिल कर दी थी और कहा था कि जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी।

अदालत ने पिछले वर्ष 15 अक्टूबर को समापन रिपोर्ट को स्वीकार करने से इनकार किया था और एजेंसी को और जांच करने का आदेश दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493