मुंबई एफसी ने अराता इजुमी से करार किया

मुंबई, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई एफसी ने आईएसएल के आगामी सीजन के लिए जापानी मूल के भारतीय खिलाड़ी अराता इजुमी के साथ करार किया।

पहले संस्करण की चैम्पियन एटलेटिको डी कोलकाता से जुड़े रहे इजुमी 2015-16 सत्र में मुंबई से ऋण आधारित करार पर खेलेंगे।

इजुमी ने 2012 में भारतीय नागरिकता ग्रहण की और इसके साथ ही वह अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के अधिकारी हो गए।

इजुमी ने जनवरी, 2013 में फिलिस्तीन के खिलाफ हुए दोस्ताना मैच से विम कूवरमैंस के मार्गदर्शन वाली भारतीय टीम में पदार्पण किया।

इजुमी सिंगापुर के क्लब अलबिरेक्स नीगाता सिंगापुर एफसी के लिए भी खेल चुके हैं। देश के प्रतिष्ठित क्लबों ईस्ट बंगाल और महिंद्रा युनाइटेड के लिए कुछ समय खेलने के बाद इजुमी एटलेटिको कोलकाता से जुड़ गए। वह आई-लीग में पुणे एफसी के लिए भी खेल चुके हैं।

इस अवसर पर मुंबई एफसी के मुख्य कोच खालिज जमील ने कहा, “इजुमी मुंबई एफसी के आक्रमण को और धार प्रदान करेंगे। उनमें किसी भी रक्षापंक्ति को भेदने की काबिलियत है और उनमें गोल करने की भी अद्भुत क्षमता है। इजुमी मेरी खेल रणनीति के लिहाज से बिल्कुल फिट हैं, क्योंकि वह फॉरवर्ड और मिडफील्डर दोनों पोजिशन में खेल सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493