मुंबई : कारखाने में विस्फोट, 3 मरे

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई में शनिवार को एक कारखाने में हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पूर्वोत्तर मुंबई के चेंबुर इलाके में स्थित राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के कारखाने में एक भट्टी में यह विस्फोट हुआ।

विस्फोट के समय भट्टी का मरम्मत कार्य चल रहा था।

पुलिस और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों के अलावा राहत एवं बचाव कर्मी तत्काल घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493