मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। यहां प्रभादेवी में ब्यूमोंटे टॉवर की 33वीं मंजिल पर लगी आग के बाद कम से कम 90 निवासियों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इसी इमारत में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी रहती हैं।
अधिकारियों के अनुसार, यहां इमारत के ऊपरी तल पर अपराह्न् लगभग 2.10 बजे आग देखी गई और कुछ ही देर में वहां से काला धुंआ निकलने लगा।
घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए 12 से अधिक दमकल वाहन तैनात किए गए हैं।
दीपिका इमारत के 26वें तल पर रहती हैं। दीपिका हालांकि सुरक्षित हैं और वह एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बाहर हैं। इमारत से सुरक्षित बाहर निकाले जाने वालों में दीपिका के कर्मचारी भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath