मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। मुंबई के अंधेरी उपनगर के एक मेडिकल स्टोर में गुरुवार को आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह आग इतनी भीषण थी कि एक घंटे के भीतर ही लोगों की मौत हो गई।
बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आपदा नियंत्रण विभाग के मुताबिक, पांच लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दो की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हुई।
यह मेडिकल स्टोर अंधेरी पश्चिम में जुहू गुली के एक चॉल में स्थित है। इसमें आग सुबह 6.15 बजे के आसपास लगी।
अधिकारी ने बताया कि आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया।
dharmpath.com dharmpath