मुंबई के 21 रेलवे स्टेशनों पर कांग्रेस का आंदोलन गुरुवार को

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की मुंबई इकाई ने पेट्रोल, डीजन की मूल्यवृद्धि और मंहगाई के विरोध में गुरुवार को मुंबई के 21 उपनगरीय स्टेशनों पर आंदोलन करने का फैसला किया है। यह जानकारी पार्टी के उच्चाधिकारी ने दी।

आंदोलन का नेतृत्व मुंबई स्थानीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरूपम, विभिन्न निगम पार्षद, पूर्व और वर्तमान विधायक, सांसद और पूर्व मंत्री करेंगे।

निरूपम ने आईएएनएस से कहा, “पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें वैश्विक स्तर पर लगातार कम होने के बावजूद भारत में इनकी कीमतें बढ़ती जा रही हैं। इस समय मुंबई में देश में सबसे मंहगा 81 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर पेट्रोल मिल रहा है।”

जनता की दुर्दशा को सामने लाने के लिए नगर कांग्रेस इकाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ पहली बार पश्चिमी रेलवे के उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन करेगी।

इस दौरान भाजपा और शिवसेना के सांसदों वाली मुंबई की छह लोकसभा क्षेत्रों के बोरीवली, मलाड, अंधेरी, सांताक्रुज, बांद्रा, दादर के दोनों (केंद्रीय क्षेत्र और पश्चिमी क्षेत्र), मुंबई सेंट्रल, घाटकोपर, मुलुंद, सिओन, माटुंगा, विखरोली और कई अन्य स्टेशनों पर आंदोलन किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493