मुंबई को 138 पर रोक गेंदबाजों ने किया कमाल : वॉर्नर

हैदराबाद, 9 मई (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में सोमवार रात को खेले गए मैच में गेंदबाजों की बदौलत टीम को जीत मिली।

वॉर्नर ने कहा कि गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई को 138 पर रोका।

उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने मुंबई को सात विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही और इस कारण वह हैदराबाद के समक्ष केवल 139 रनों का लक्ष्य खड़ा कर सकी, जिसे शिखर धवन की शानदार पारी के दम पर हैदराबाद ने 18.2 ओवरों में केवल तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

वॉर्नर ने कहा, “इस मैच में सब कुछ योजना के मुताबिक ही हुआ। गेंदबाजों को जीत का श्रेय जाता है, जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई की पारी को इतने कम स्कोर पर रोका और हमारे लिए लक्ष्य आसान बनाया। मैंने शीर्ष चार बल्लेबाजों को अंत तक मैदान पर टिक कर बल्लेबाजी करने के लिए कहा था और उन्होंने ऐसा ही किया।”

वॉर्नर ने कहा, “मैंने मोहम्मद नबी को गेंदबाजी का मौका दिया और उन्होंने सबसे अहम विकेट लिए। टीम को इस मौके का अच्छा परिणाम मिला। हमने हर मैच को नॉकआउट मैच की तरह लिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493