मुंबई जहरीली शराब त्रासदी का मुख्य आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार

नई दिल्ली/मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। मुंबई में घटी जहरीली शराब त्रासदी के मुख्य आरोपी को मंगलवार को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस हादसे में अबतक 102 लोगों की मौत हो चुकी है, जो महाराष्ट्र में जहरीली शराब के कारण होने वाली सबसे बड़ी त्रासदी है।

दिल्ली के पुलिस उपायुक्त वीनू बंसल ने आईएएनएस से हादसे के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता, उपायुक्त धनंजय कुलकर्णी ने कहा कि शराब का अवैध कारोबार करने वाले मंसूर लतीफ शेख को संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह हादसे का मुख्य साजिशकर्ता है।

कुलकर्णी ने आईएएनएस से कहा, “एक संयुक्त अभियान में मुंबई और दिल्ली पुलिस ने मंसूर लतीफ शेख उर्फ अतीक को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है।”

उन्होंने आगे बताया कि अतीक को जहरीली शराब का मुख्य आपूर्तिकर्ता माना जा रहा है। वह मुंबई में ही शराब का अवैध कारोबार करता रहा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस और गृह विभाग को निर्देश दिया है कि वे इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के लिए मौत की सजा सुनिश्चित करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493