मुंबई टी-20 : भारत ने श्रीलंका को 135 रनों पर रोका

मुंबई, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 135 रनों पर ही सीमित कर दिया।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही ठहराया।

मेहमान टीम की तरफ से असेला गुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। सदिरा समाराविक्रमा (21) ने उनका साथ दिया, लेकिन यह जोड़ी सिर्फ 38 रन ही जोड़ सकी। अंत में दासुन शनाका ने नाबाद रहते हुए 20 रन बनाए।

भारत की तरफ से जयदेव उनादकट और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493