मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘अलीगढ़’ में अपने दमदार प्रदर्शन से सुर्खियां और प्रशंसा बटोरने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी को उनकी आगामी फिल्म ‘ट्रैफिक’ में एक ट्रैफिक हवलदार के रूप में देखा जाएगा।
मनोज की फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस के सहायक उपायुक्त सुनील पारस्कर काफी उत्साहित हैं।
‘ट्रैफिक’ एक हवलदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मरीज में हृदय प्रत्यारोपण के लिए हृदय ले जा रहे एंबुलेंस को समय से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मुंबई के भीड़ भरे ट्रैफिक का प्रबंध संभालता है, जो कि एक सच्ची घटना पर आधारित है।
इस फिल्म में एक हृदय को अस्पताल तक सही सलामत पहुंचाने के इस अभियान में सुनील ने भी काफी अहम योगदान दिया था और फिल्म में वह मनोज के प्रदर्शन से काफी संतुष्ट हैं।
इस फिल्म में मनोज के निभाए किरदार से सुनील को लगा कि अभिनेता मुंबई ट्रैफिक पुलिस का चेहरा बन सकते हैं।
सुनील ने कहा “मैं मनोज को मुंबई ट्रैफिक पुलिस विभाग का चेहरा बनाना चाहता हूं। इसके साथ ही मैं ट्रैफिक हवलदारों के लिए एक कार्यक्रम रखना चाहता हूं, जहां अभिनेता उन्हें अच्छे काम करने की प्रेरणा देंगे।”
dharmpath.com dharmpath