मुंबई नौसेना पोतगाह में खड़ी गश्ती नौका में लगी आग

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई में नौसेना के पोतगाह में खड़ी एक गश्ती नौका में मंगलवार को अलसुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि, दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह नौका मुंबई के समुद्र क्षेत्र में गश्त के लिए इस्तेमाल होने वाली नौकाओं में शामिल थी।

नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, “आग देखकर तैनात कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं तथा अन्य नौकाओं को आग की चपेट में आने से बचा लिया।”

इस दुर्घटना में हालांकि, दो अन्य नौकाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त दो अन्य नौका नौसेना पोतगाह में ही उथले पानी में डूब गईं।

अधिकारी ने कहा, “नौकाओं को निकालने के प्रयास जारी हैं।”

उन्होंने बताया, “नौसेना की अन्य संपत्ति को इस दुर्घटना के कारण क्षति न पहुंचे इसके लिए बचाव के हर प्रयास सुनिश्चित किए गए हैं।”

दुर्घटना की जांच के लिए एक बोर्ड का गठन किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493