मुंबई पुलिस ने नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री का केस बंद किया

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न मामले में क्लोजर रिपोर्ट दायर कर दी है।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता व पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ शिंगे ने आईएएनएस से कहा, “हां, हमने अदालत के समक्ष बी-समरी रिपोर्ट दायर की है।”

कहा जा रहा है कि पुलिस ने पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के बाद यह कदम उठाया है, जिसने वस्तुत: मामले को समाप्त कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493