मुंबई फिल्म समारोह में अपनी फिल्म का निर्माण, वितरण कराएं

मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। जियो मामी 17वां मुंबई फिल्म समारोह पहली बार फिल्म निर्माताओं को भारत में फिल्म के निर्माण या वितरण का अवसर देने के लिए मुंबई फिल्म मार्केट (एमएएफएम) की सुविधा देने जा रहा है।

एमएफएम समारोह में 30 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

वितरण की कोशिश कर रही 24 स्वतंत्र फिल्मों, 18 वृत्तचित्र और छह लघु फिल्मों को प्रोग्रामिंग टीम द्वारा इसके लिए चुना गया है।

समारोह के लिए इस सुविधा का आयोजन करने वाले पॉकेट फिल्म्स के समीर मोदी ने आईएएनएस को बताया, “इस पहल का मुख्य उद्देश्य ऐसी विख्यात भारतीय फिल्मों को वितरण का अवसर प्रदान करना है जिन्हें थियेटर में रिलीज का मौका नहीं मिलता।”

मोदी ने कहा, “पांच से सात मिनट के हर सत्र में विभिन्न मंचों पर वितरण के करार के मौके खोजने का अवसर मिलेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य फिल्म निर्माताओं को यह जानकारी देना है कि थियेटर रिलीज ही फिल्म वितरण की एकमात्र राह नहीं है।”

वितरकों में ‘लायन्स गेट’, ‘सिनेटिक मीडिया’ और ‘रेपिड आई मूवीज’ जैसे अंतर्राष्ट्रीय खरीदार शामिल हैं।

मोदी ने कहा, “सभी फिल्में थियेटर के लिए उपयुक्त नहीं होती। ऐसी स्थितियों में फिल्म निर्माता फिल्म की अंतर्राष्ट्रीय रिलीज या डिजीटल रिलीज जैसे अन्य विकल्पों को ढूंढ सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493