मुंबई फिल्म समारोह में ‘विसरनाई’ ने किया मंत्रमुग्ध

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। जियो एमएएमआई मुंबई फिल्म समारोह के 17वें संस्करण में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार वेट्रिमारन की तमिल थ्रिलर ‘विसरनाई’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। जियो एमएएमआई मुंबई फिल्म समारोह के 17वें संस्करण में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार वेट्रिमारन की तमिल थ्रिलर ‘विसरनाई’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म पुलिस की ज्यादतियों के बारे में है, जिसका एशियन प्रीमियर रविवार को किया गया।

समारोह में शामिल हुए एक दर्शक आनंद कुमार ने आईएएनएस को बताया, “यह एक साहसिक फिल्म है। इसके दृश्य कई दिनों तक आपको डराते रहेंगे। समारोह में मैंने जिनती भी फिल्में देखीं, यह निस्संदेह उनमें बेहतरीन है।”

एक अन्य दर्शक इस फिल्म से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने वेट्रिमारन के आगे अपना सिर झुका दिया।

निर्माता धनुष की इस फिल्म को अब भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज का इंतजार है।

हालांकि वेट्रिमारन को लगता है कि फिल्म को आसानी से मौजूद रूप में ही सेंसरबोर्ड से रिलीज की अनुमति नहीं मिल पाएगी। वह इस पर कैंची जरूर चलाएगा। लेकिन वह चाहते हैं कि इसके कम से कम 70 फीसदी हिस्से को बरकरार रखा जाए।

बकौल वेट्रिमारन, “हमने आज फिल्म की जो स्क्रीनिंग की है, अगर उसका 70 प्रतिशत भी सलामत रहता है तो मुझे खुशी होगी। लेकिन मुझे इसमें भी संदेह है।”

फिल्म को इसी वर्ष की शुरुआत में वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिखाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493