कोलकाता, 2 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हाशिम अब्दुल हालिम का सोमवार को निधन हो गया।
हालिम के पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालिम पिछले काफी समय से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
हालिम (80) साल 1982 से 2011 तक पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रहे। 29 सालों तक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सेवा देने वाले हालिम को सोमवार सुबह सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद शहर के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था।
हालिम के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे मृत घोषित किया गया।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रतिष्ठित नेता हालिम जाने माने वकील थे और उन्होंने 1977-1982 तक राज्य के कानून एवं न्याय मंत्री के रूप में सेवा दी।
dharmpath.com dharmpath