मुंबई भगदड़ जनसंहार : शिवसेना

मुंबई, 29 सितंबर (आईएएनएस)। एक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को हुई भगदड़ में 22 यात्रियों की मौत को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी शिवसेना ने ‘जनसंहार’ करार दिया है।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने मीडिया से कहा, “एल्फिंस्टन रोड रेलवे स्टेश के फुट ओवरब्रिज पर मची भगदड़ भाजपा सरकार द्वारा लोगों का जनसंहार है।”

उन्होंने भाजपा की बुलेट ट्रेन परियोजना की भी आलोचना की और कहा कि यात्रियों की सुरक्षा व रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

अन्य शिवसेना नेताओं ने रेल मंत्री पीयूष गोयल के इस्तीफे की मांग की। पीयूष गोयल ने इसी महीने सुरेश प्रभु से पदभार ग्रहण किया है। शिवसेना नेताओं ने बुलेट ट्रेन परियोजना को रद्द करने की मांग की।

सैकड़ों की संख्या में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पीयूष गोयल व महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे के खिलाफ केईएम अस्पताल के पास नारेबाजी की। दोनों नेता घायलों को देखने केईएम अस्पताल पहुंचे थे।

पीयूष गोयल शुक्रवार की दोपहर दशहरा की पूर्व संध्या पर कई नई उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की शुरुआत करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन हादसे के बाद उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।

मुंबई उपनगरीय नेटवर्क के अब तक के सबसे भयावह हादसे में एल्फिंस्टन रोड व परेल रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले सकरे फुट ओवरब्रिज पर मची भगदड़ में 22 यात्रियों की मौत हो गई व 32 घायल हो गए।

इस दुर्घटना को लेकर सोशल मीडिया पर आम लोगों में भारी आक्रोश भड़क गया है। लोगों ने यात्रियों की सुरक्षा व रक्षा को प्राथमिकता दिए बगैर सरकार की नई बुलेट ट्रेन परियोजना की घोषणा को लेकर काफी आलोचना की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493