मुंबई भगदड़ : विपक्ष ने न्यायिक जांच की मांग की

मुंबई, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टियों ने शुक्रवार को एलफिस्टन रोड रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर मची भगदड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। इस भगदड़ में 22 लोगों के मौत हो गई है।

कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष अशोक चव्हाण घटनास्थल और केईएम अस्पताल गए, जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों एवं घायलों से मुलाकात की और अस्पताल प्रशासन से जानकारी भी ली।

उन्होंने कहा, “यह बहुत गंभीर त्रासदी है..सरकार को इसमें न्यायिक जांच का आदेश देना चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सरकार सभी पीड़ितों को उचित मुआवजा दे और सभी घायलों का पूरा चिकित्सा खर्च वहन करे।”

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक जितेंद्र अव्हाड ने कहा, “सरकार कब तक मुंबई में रह रहे लाखों लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज करती रहेगी। एक तरफ वह मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क पर 46,000 करोड़ रुपये खर्च करने का वादा करती है, लेकिन लंबे समय से लंबित ऊंची उपनगरीय रेल गलियारे के बारे में चुप रहती है और उसकी जगह बुलेट ट्रेन लेकर आगे आती है।”

अव्हाड ने कहा कि हर रोज कई सारी घटनाएं हो रही हैं, जिसमें कई यात्री मारे जा रहे हैं, लेकिन सरकार ने यात्रियों की परेशानी की तरफ से आंखें बंद कर रखी है।

मुंबई उपनगरीय रेलवे स्टेशन पर हुए इस हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हो गए हैं।

दशहरा से एक दिन पहले हुई इस दुर्घटना के कारण सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने का मिली हैं। लोग रेल में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा और बुलेट ट्रेन जैसी बड़ी परियोजनाओं पर सवाल उठा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493