मुंबई-भावनगर मार्ग पर एयर इंडिया की नई सेवा

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। विमानन कंपनी एयर इंडिया ने बुधवार को कहा कि वह 21 अप्रैल से मुंबई-भावनगर मार्ग पर उड़ान सेवा का संचालन शुरू करेगी।

कंपनी ने कहा कि क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने की योजना ‘कनेक्ट इंडिया’ के तहत यह सेवा शुरू की जा रही है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “मुंबई-भावनगर मार्ग पर पहली उड़ान सहायक कंपनी अलायंस एयर द्वारा 21 अप्रैल को संचालित की जाएगी।”

बयान में कहा गया है, “उड़ान सप्ताह में चार दिन संचालित होगी।”

कंपनी ने कहा कि नई सेवा के लिए 70 सीटों वाला एटीआर 72-600 विमान लगाया जाएगा।

कनेक्ट इंडिया के तहत कंपनी ने हाल में ही बेंगलुरू-विजयवाड़ा और कोलकाता-अगरतला मार्ग पर सेवा शुरू की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493