नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या जनवरी-मार्च तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 10 फीसदी बढ़कर 25 लाख रही। यह बात बुधवार को जारी एक सरकारी आंकड़े में कही गई।
एक साल पहले समान अवधि में यह संख्या 22.81 लाख थी।
पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि इस साल मार्च में 8.17 लाख पर्यटकों का आगमन हुआ, जिससे देश को 13,115 करोड़ रुपये की विदेशी पूंजी की आय हुई।
मंत्रालय हर महीने के लिए विदेशी पर्यटकों की संख्या का अनुमान जारी करता है।
प्रथम तिमाही में सर्वाधिक पर्यटक भेजने वाले देशों में रहे बांग्लादेश (14.07 फीसदी), ब्रिटेन (13.16 फीसदी), अमेरिका (11.84 फीसदी), जर्मनी (3.74 फीसदी), कनाडा (3.57 फीसदी), श्रीलंका (3.48 फीसदी) और मलेशिया (3.45 फीसदी)।
इसके आलवा अन्य प्रमुख देशों में रहे रूस (3.19 फीसदी), चीन (2.92 फीसदी), फ्रांस (2.92 फीसदी), आस्ट्रेलिया (2.83 फीसदी), जापान (2.43 फीसदी), नेपाल (1.72 फीसदी), सिंगापुर (1.67 फीसदी) और थाईलैंड (1.60 फीसदी)।
dharmpath.com dharmpath