पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह साप्ताहिक एकल यात्रा विशेष (स्पेशल) ट्रेन 12 फेरों में चलाने का निर्णय लिया है।
11087 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह साप्ताहिक एकल यात्रा स्पेशल ट्रेन 5, 12, 19, 26 अप्रैल, 10, 17, 24, 31 मई तथा 7, 14, 21 एवं 28 जून प्रत्येक बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मंडुवाडीह 4.45 बजे पहुंचेगी।
इस विशेष गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के छह, साधारण श्रेणी के पांच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगेंगे।
उन्होंने बताया कि 02088 मंडुवाडीह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक एकल यात्रा स्पेशल ट्रेन 06, 13, 20, 27 अप्रैल, 4, 11, 18, 25 मई तथा 1, 15, 22 एवं 29 जून प्रत्येक गुरुवार को मंडुवाडीह से 06.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस 7.30 बजे पहुंचेगी।
इस विशेष गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के छह, साधारण श्रेणी के पांच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगेंगे।
उन्होंने 01097 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह शिक्षक विशेष गाड़ी तीन मई बुधवार को एक फेरे में साप्ताहिक एकल यात्रा विशेष गाड़ी 01087 की संरचना, ठहराव एवं समय के अनुसार चलाई जाएगी। वहीं 02098 मंडुवाडीह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस शिक्षक विशेष गाड़ी आठ जून गुरुवार को एक फेरे में सुपरफास्ट साप्ताहिक एकल यात्रा विशेष गाड़ी संख्या 02088 की संरचना, ठहराव एवं समय के अनुसार चलाई जाएगी।
dharmpath.com dharmpath