मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव की गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई में डाक मतपत्रों और रक्षा मतपत्रों की गणना के बाद ईवीएम के मतों की गणना होगी।
शुरुआती रुझान जल्द ही आने शुरू हो जाएंगे।
मुंबई में जिन प्रतिष्ठित उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होना है, उनमें भाजपा के गोपाल शेट्टी, पूनम महाजन, मनोज कोटक, शिवसेना के गजानन कीर्तिकर, राहुल शेवाले, अरविंद सावंत, कांग्रेस के मिलिंद एम. देवड़ा, संजय निरूपम, एकनाथ गायकवाड़, प्रिया दत्त, उर्मिला मातोडकर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संजय दीना पाटिल हैं।
dharmpath.com dharmpath