मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। एयर इंडिया के हैदराबाद से उड़ान भरने वाले विमान को यहां सोमवार सुबह आपात परिस्थिति में उतारा गया। विमान के पहिये से धुआं निकलता देख इसे आपात परिस्थिति में उतारा गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-620 में 120 यात्री सवार थे, जिन्हें तुरंत विमान से उतार लिया गया।
संबद्ध अधिकारियों की सतर्कता के कारण बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। विमान को मरम्मत के लिए ले जाया गया है।
हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि सुबह करीब 7.30 बजे जब विमान उतरने की तैयारी में था, इससे धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद एहतियातन इसे आपात स्थिति में उतारा गया।
फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने हालांकि टायर फटने से इनकार किया है।
dharmpath.com dharmpath