मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है।
117 साल पुरानी और छह मंजिली इस इमारत के मलबे से 11 शवों को निकाला गया। यह इमारत गुरुवार को सुबह 8.25 बजे ढह गई थी।
मलबे में दबे लोगों को ढूंढने के लिए तलाशी एवं बचाव कार्य जारी है।
दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार में मौलान शौकत अली मार्ग पर हुसैनी इमारत को छह साल पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका था।
dharmpath.com dharmpath