मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई में शनिवार अपराह्न् एक इमारत ढह गई, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य इमारत में फंस गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इमारत के एक हिस्से में मरम्मत का काम चल रहा था और उसमें कुछ लोग रह रहे थे।
बीएमसी आपदा नियंत्रण के मुताबिक, दक्षिणी मुंबई के तंग ग्रांट रोड इलाके के कमाठीपुरा में स्थित तीन मंजिला सत्तार बिल्डिंग अपराह्न् लगभग दो बजे ढह गई।
अग्निशमन विभाग ने मलबे के नीचे फंसे लोगों में से चार लोगों को बचा लिया है। इस पुरानी इमारत के मलबे के नीचे दबे अन्य लोगों को निकालने का काम जारी है।
dharmpath.com dharmpath