मुंबई में गैस सिलेंडर फटने से 6 मरे

मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई की एक निर्माणाधीन इमारत में बुधवार रात को गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में छह मजदूरों की मौत हो गई।

मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई की एक निर्माणाधीन इमारत में बुधवार रात को गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में छह मजदूरों की मौत हो गई।

बीएमसी आपदा नियंत्रण के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जुहू के गुलमोहर रोड पर 13 मंजिली प्रार्थना इमारत में रात लगभग 10 बजे हुई।

हालांकि, एक छोटे से क्षेत्र में ही लगी, जिस पर बाद में काबू पा लिया गया।

घटनास्थल पर 24 मजदूर काम कर रहे थे, जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन बीएमसी के कूपर अस्पताल में इनमें से छह को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना में घायल हुए आठ लोगों का इलाज चल रहा है जबकि छह को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493