मुंबई में नया तटरक्षक जहाज बड़े में शामिल

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक के नए स्वदेश निर्मित इंटरसेप्टर जहाज सी-439 को यहां गुरुवार को एक समारोह में बड़े में शामिल किया गया।

तटरक्षक अतिरिक्त महानिदेशक के. नटराजन ने महानिरीक्षक वी.डी. चाफेकर, तटरक्षक क्षेत्र पश्चिम के कमांडर और अन्य शीर्ष सैन्य और सरकारी अधिकारियों की मौजदूगी में आकर्षक जहाज को बड़े में शामिल किया। नटराजन पश्चिमी समुद्र तट के कमांडर भी हैं।

सी-439 की रचना और निर्माण एलएंडटी मरीन और शिप डिजाइन डिविजन ने किया है।

जहाज 136 टन विस्थापन क्षमता के साथ 27.4 मीटर लंबा है। साथ ही यह 45 समुद्री मील की अधिकतम गति हासिल करने में सक्षम है। इसे तटरक्षक के मुंबई क्षेत्राधिकार के तहत बनाया गया है।

इंटरसेप्टर के पास कम वजन के लिए एक पूर्ण एल्युमीनियम-मिश्र धातु जहाज का ढांचा है और अत्याधुनिक नेविगेशन, संचार उपकरण और मध्यम श्रेणी के हथियार के अलावा त्वरित प्रतिक्रिया को मजबूती देने के लिए ट्विन वॉटर जेट संचालक शक्ति प्रणालियों से लैस है।

चालक दल में एक अधिकारी और 11 कर्मी होंगे, जिन्हें सहायक कमांडेंट सोनम प्रधान द्वारा आदेश दिया जाएगा।

जहाज को तटीय निगरानी, खोज व बचाव, तस्कर विरोधी एवं शिकार विरोधी संचालन और निकटवर्ती तट पर कम तीव्रता समुद्री परिचालन में चिकित्सा निकासी करने के लिए बनाया गया है।

नटराजन ने कहा कि पड़ोसी देशों में हालिया रणनीतिक विकास के मद्देनजर तटरक्षकों की भूमिका अहम हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493