मुंबई में बारिश और तेज हवाओं का कहर

मुंबई – लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं का असर अब हवाई यातायात पर भी साफ दिखाई देने लगा है. रविवार (5 जुलाई) को खराब मौसम के कारण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे संचालन करीब एक घंटे के लिए रोकना पड़ा. सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया ये फैसला यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना, क्योंकि कई उड़ानों का समय बदल गया, कुछ रद्द करनी पड़ीं और कई विमानों को दूसरे शहरों की ओर मोड़ दिया गया.भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मुंबई एयरपोर्ट का रनवे एक घंटे के लिए बंद रहा.मौसम खराब होने से 4 उड़ानें रद्द और फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ीं.अधिकांश घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें तय समय से देरी से संचालित हुईं.
मौसम सामान्य होने के बाद एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू किया गया.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493