मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई के अंधेरी स्टेशन पर सोमवार सुबह एक युवक ने तेज रफ्तार लग्जरी कार प्लेटफॉर्म पर चढ़ा दी, जिससे हजारों यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह 7.15 बजे हुई जब एक तेज रफ्तार कार प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर चढ़ गई। प्लेटफॉर्म पर स्कूल-कॉलेज और कार्यालय जानेवाले लोगों की भीड़ थी। कार की तेज रफ्तार से यात्रियों में दहशत फैल गई, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इस घटना से घबराए यात्री इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण बनाया और रेल पटरियों पर कार को रोक लिया, जहां एक उपनगरीय लोकल ट्रेन आने वाली थी।
बीस वर्ष की उम्र के आसपास का युव चालक उपनगरीय इलाके का रहने वाला है। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
घटना के दौरान कार चालक ने शराब पी रखी थी या नहीं, इसका पता लगाने के लिए चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी।
अंधेरी में हालिया महीनों में यह इस प्रकार की दूसरी घटना है।
25 नवंबर को 35 वर्षीय राजेश यादव ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर अपनी इनोवा गाड़ी चढ़ा दी थी।
dharmpath.com dharmpath