मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर्स मुंबई मेट्रो ने शुक्रवार को मेट्रो सेवा के विवरण और जानकारी प्रदान करने के लिए गूगल के साथ गठजोड़ की घोषणा की।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (एमएमओपीएल) ने वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मार्ग के सभी मेट्रो स्टेशनों पर लोगों को ट्रेनों की प्रामाणिक समय सारिणी और संबंधित भौगोलिक विवरण देने के लिए गूगल मैप से सहयोग किया है।
गूगल मैप एप के माध्यम से यात्रा समय एप पर व्यस्त समय के दौरान चार मिनट की आवृत्ति और गैर व्यस्त समय में आठ मिनट की आवृत्ति पर उपलब्ध होगा।
प्रवक्ता ने कहा, “हम लोगों की यात्रा को निर्बाध और सुविधाजनक बनाने के हर संभव तरीकों को सावधानी से खोज रहे हैं और गूगल मैप्स के साथ मुंबई मेट्रो वन को जोड़ना इसे डिजिटल करने की दिशा में एक और कदम है।”
गूगल मैप्स पर उपयोगकर्ता मेट्रो सर्विसिस विकल्प पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस विकल्प में जाकर उपयोगकर्ता को स्क्रीन पर उस स्टेशन से दोनों दिशाओं की ओर अगली मेट्रो सेवाओं की अनुसूची दिख जाएगी।
यात्रियों की मदद के लिए यह एप सड़क, स्टेशन और प्लेटफार्म सहित स्टेशन के सभी तीन स्तरों पर सीढ़ियों, एस्केलेटर, एलीवेटर, टिकट काउंटर जैसी सभी सुविधाओं की जानकारी प्रदान करेगा।
dharmpath.com dharmpath