मुंबई मेट्रो में 30 करोड़ लोगों ने की यात्रा

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई मेट्रो सेवा शुरू होने के 1,123 दिन बाद मंगलवार को इसमें यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 30 करोड़ को पार कर गई। मुंबई मेट्रो ने इसे मील का पत्थर करार दिया है।

मुंबई मेट्रो के एक अधिकारी ने कहा कि इसी साल 28 जून को किसी एक कार्यदिवस पर सर्वाधिक लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का रिकॉर्ड बनाया, जब 3.71 लाख लोगों ने यात्रा की। इससे पहले किसी एक कार्यदिवस पर सर्वाधिक लोगों के यात्रा करने का रिकॉर्ड 21 सितंबर, 2016 को बना था, जब 3.68 लाख लोगों ने यात्रा की थी।

मुंबई मेट्रो के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमने मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) यात्री अनुभव को पुनर्परिभाषित किया है। हम अपने यात्रियों को आराम और सुरक्षा के साथ मूल्यवर्धित सेवाएं भी प्रदान करते हैं।”

मेट्रो ट्रेन सेवा की अंधेरी-डी एन नगर के बीच आजाद नगर, वर्सोवा के बीच और अंधेरी-घाटकोपर मार्ग पर पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग, मारोल, चाकाला और साकिनाका के बीच यात्रियों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया, जो मुंबई मेट्रो वन के यात्रियों की संख्या 30 करोड़ पहुंचने का कारण बना।

वित्त वर्ष 2016-2017 के दौरान 11.40 किलोमीटर की वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मार्ग पर यात्रियों की संख्या में 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मुंबई मेट्रो वन, महाराष्ट्र का पहला, दुनिया का आठवां सबसे घना मेट्रो मार्ग है, जिसने घाटकोपर-अंधेरी के बीच 90 मिनट की यात्रा समय को घटाकर कुछ मिनटों का कर दिया है और इस रास्ते में कुल 12 स्टेशन हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493